• 14/10/2022

यहां शख्स ने अचानक की अंधाधुंध फायरिंग, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

यहां शख्स ने अचानक की अंधाधुंध फायरिंग, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

अमेरिका में कैरोलिना प्रांत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अचानक फायरिंग करनी शुरु कर दी. इस गोलीबारी की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पूरी घटना कैरोलिना प्रांत के रैले की है. रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ितों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है.

रैले पुलिस विभाग ने गुरूवार को शाम 6 बजे के आसपास ट्वीट किया कि ”ऑस्प्रे कोव ड्राइव और बे हार्बर ड्राइव के पास नेउज़ रिवर ग्रीनवे के क्षेत्र में गोलीबारी की घटना देखी गई हैं.” फिलहाल पुलिस ने बाद में बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाला हमलावर नाबालिग बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है. आरोपी के पास से एक बंदूक थी.

बहरहाल घटना के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर सेना की वर्दी में था, उसके पास बैकपैक भी था और उसने काले रंग के बूट भी पहने हुए था.

Related post

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से अधिक मामले, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से…

Spread the loveकोरोनावायरस के बाद मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका…