• 30/06/2022

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के सीएम, शाम साढ़े 7 बजे होगा शपथ ग्रहण

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के सीएम, शाम साढ़े 7 बजे होगा शपथ ग्रहण
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नहीं बल्कि एकनाथ शिंदे होगे। देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण होगा। मैं एकनाथ शिंदे के मंत्रीमंडल से बाहर रहूंगा। शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

फडणवीस ने कहा कि साल 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त हमें पूर्ण बहुमत मिला था, महाविकास अघाड़ी को नहीं। उद्धव ने जनमत का अपमान किया है। शिंदे लगातार महाविकास अघाडी सरकार से बाहर निकलने के लिए बोलते रहे लेकिन उद्धव ठाकरे ने सुनी नहीं। उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है।

वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया वो किन परिस्थितियों में लिया है यह भी आपको पता है। बाला साहब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। सभी 50 विधायक साथ में हैं। हमने कई बार मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कभी हमारे बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इसे भी पढ़े : लैंडस्लाइड की चपेट में आर्मी कैम्प, दर्जनों जवान दबे, 7 का शव बरामद

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…
बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा- उड़ा दूंगा

बड़ी खबर: CM को जान से मारने की धमकी,…

Spread the loveमुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर एक युवक ने धमकी…