• 09/07/2022

अमरनाथ ‘जल सैलाब’ में मरने वालों के बढ़ सकते हैं आंकड़े, अब तक 16 की मौत, 40 लापता

अमरनाथ ‘जल सैलाब’ में मरने वालों के बढ़ सकते हैं आंकड़े, अब तक 16 की मौत, 40 लापता
Spread the love

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने से आए जल सैलाब में कई लोग बह गए। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 40 के आस-पास अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए सेना द्वारा खास वॉल पैनिट्रेसन राडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस राडार का इस्तेमाल सेना एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान घर और दीवारों के पीछे छिपे आतंकियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए किया जाता है। बीएसएफ एमआई 17 हेलिकॉप्टर को लोगों के इलाज या शवों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति घर छोड़कर भागे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा सरकारी आवास

अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास फंसे यात्रियों को पंजतरणी शिफ्ट कर दिया गया है। अब तक तकरीबन 15 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए 40 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : RBI ने इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, अगर आपका खाता है इसमें तो जानिए क्या होगा ?

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे वरुण गांधी, कहा- महिलाओं को दिखाया था धुएं से आजादी का सपना, सिलेंडर बना सजावट की वस्तु

Related post

हादसे पर आस्था भारी, पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए यात्रा फिर शुरू

हादसे पर आस्था भारी, पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली। अमरनाथ में बादल फटने के बाद आए जल सैलाब में 16 लोगों की मौत हो गई है।…
लैंडस्लाइड की चपेट में आर्मी कैम्प, दर्जनों जवान दबे, 7 का शव बरामद

लैंडस्लाइड की चपेट में आर्मी कैम्प, दर्जनों जवान दबे,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह…
बोरवेल में फंसे राहुल की जान बचाने वाले से सीएम ने पूछा – डर नहीं लगा, युवक ने कहा…

बोरवेल में फंसे राहुल की जान बचाने वाले से…

Spread the loveरायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में बोर में फंसे 11 वर्षीय बच्चे राहुल की जान जिसने बचाई उसका…