• 03/01/2024

6-10 रुपये सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? पेट्रोलियम मंत्री ने बताया सच

6-10 रुपये सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल? पेट्रोलियम मंत्री ने बताया सच
Spread the love

पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती किए जाने की खबर पर सरकार की तरफ से एक बयान सामने आया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती से इंकार कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साल 20223 के अंतिम सप्ताह से आ रही इस खबर को अफवाह करार दिया है। उन्होंने साफ किया कि ईंधन के दाम में कटौती को लेकर तेल कंपनियों से सरकार की कोई बातचीत नहीं हुई है।

आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 75.65 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं WTI क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल है। कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने दाम नहीं घटाए हैं। महंगे दामों पर बेचने की वजह से कंपनियों को मोटा मुनाफा हो रहा है।

इसे भी पढ़े: ड्राइवर से ‘औकात’ पूछने वाले कलेक्टर पर बड़ा एक्शन, CM की अधिकारियों को दो टूक- ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं

क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट के बाद बीते सप्ताह खबर आई थी कि सरकार पेट्रोल में 10 रुपयेऔर डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर सकती है। इस खबर को लोकसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा था। हालांकि पेट्रोलियम मंत्री ने दाम में कटौती की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़े: दुनिया में सबसे पावरफुल है UAE का पासपोर्ट, भारत और पाकिस्तान का ये है हाल, जानें कितने देशों की कर सकते हैं यात्रा

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…