• 20/04/2024

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

दृश्यम स्टाइल में बेटी का मर्डर, हकीकत जानकर आपकी भी कांप जाएगी रूह
Spread the love

काशीपुर के मासूम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है, मां ने अपनी सौतेली बेटी को मौत के घाट उतारा था। 17 अप्रैल को जब पूरा देश राम नवमी मना रहा था, तब काशीपुर की एक महिला हैवान बनी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से हत्याकांड का भंडाफोड़ हुआ। शनिवार को पुलिस ने उस महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा का मोनू प्रजापति बिजली फिटिंग का काम करता है। पांच साल पहले उसकी पत्नी रीना देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां सोनी और तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है।

पिता ने की थी दूसरी शादी 

चार साल पहले मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी।

16 अप्रैल को मोनू अपने ममेरे भाई के लगन में बिजनौर के ग्राम गल्लाखेड़ी गया था। 17 अप्रैल को सोनी को कन्या पूजन के लिए तैयार कर उसकी दादी संतोष देवी भी चली गई। उसी दिन शाम के समय लक्ष्मी ने अपने पति को फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी। मोनू ने घर पहुंचकर बेटी की तलाश की और 112 नंबर पर आईटीआई पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के सामने उगला सच

अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए।एक फुटेज में लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को बगल में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुरुवार रात 12 बजे मकान के भरान को डाली गई रेत से सोनी का शव बरामद कर लिया। उसके गले में रस्सी के निशान और शरीर पर जगह-जगह फफोले थे।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर करते रहे अनाचार…बच्ची की हालत गंभीर

दरिंदों ने मासूम को बनाया अपना शिकार, अगवा कर…

Spread the loveगोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है ,धर्मशाला पुल के नीचे मां के साथ…
पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ में लिखी मौत की वजह

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड,…

Spread the loveपति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ की…
फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास को उतारा मौत के घाट

फिर हुआ रिश्तों का कत्ल, कलयुगी बहुओं ने सास…

Spread the loveमध्य प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ग्वालियर के आंतरी इलाके में पिछले दिनों…