• 22/07/2022

राज्य सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोत्तरी

राज्य सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोत्तरी
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि की है। सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर को अब 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। सरकार का यह 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। सीएम कार्यालय द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 1 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।”

इसे भी पढ़ें : पत्नी से पूछ दिया कुछ ऐसा कि भड़की पत्नी ने पति के ऊपर लगा दी आग

इसके बाद एक और ट्वीट में सीएम कार्यालय द्वारा कहा गया, “यूपी सरकार अपने कार्मिकों को परिवार का हिस्सा मानती है। इसी प्रकार का भाव कर्मचारियों को आम जनता के प्रति रखना चाहिए, जिससे आम जनमानस को शासन की सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।”

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, फिर मिला नया मरीज

 

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…