• 22/07/2022

इस राज्य में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, फिर मिला नया मरीज

इस राज्य में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, फिर मिला नया मरीज
Spread the love

केरल में मंकी पॉक्स के मामले बढ़ रहा है। राज्य में मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्य में यह तीसरा मामला है। बताया जा रहा है कि जो तीसरा मरीज मिला है वह यूएई से मल्लमपुरम आया है। मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार की निगरानी शुरु कर दी है।

आपको बता दें भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को आया था। पीड़ित शख्स यूएई से लौटा था। पहला मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था। वहीं दूसरा मरीज दुबई से कन्नूर लौटा था, लक्षण मिलने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 जुलाई को युवक के मंकीपॉक्स से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

केरल में पहला मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक टीम केरल भेजी थी और उसे राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर काम करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं राज्य के सभी हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाने के साथ ही विदेश से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी को सूचीबद्ध किया जा रहा था।

आपको बता दें मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है। यह जानवरों से इंसान में आई है। यह एक इंसान से दूसरे इंसान के नजदीकी संपर्क में आऩे से फैलती है।

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा ने साल 2022 को लेकर की थी ये दो भविष्यवाणियां जो हो गई सच

Related post

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से अधिक मामले, अब तक 50 राज्यों में फैला वायरस

Monkeypox: इस देश में मंकीपॉक्स के 20 हजार से…

Spread the loveकोरोनावायरस के बाद मंकीपॉक्स दुनियाभर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. अफ्रीका से निकला यह वायरस अब अमेरिका…
Monkeypox: यहां तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स संक्रमण, 1289 नए मामले आए सामने

Monkeypox: यहां तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स संक्रमण, 1289…

Spread the loveमंकीपॉक्स का मामला वैश्विक स्तर पर बढ़ता जा रहा है. विश्व भर में 50 हजार से ज्यादा मंकीपॉक्स के…
चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से 35 संक्रमित, जानिए कितना खतरनाक है

चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से…

Spread the loveचीन से निकले कोरोना ने दुनिया भर में जमकर तबाही मचाई है। अब चीन में एक और नया वायरस…