• 23/07/2022

यहां कांवड़ियों के जत्थे को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत

यहां कांवड़ियों के जत्थे को डंपर ने रौंदा, 6 की मौत
Spread the love

द तथ्य डेस्क। हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे मध्यप्रदेश के कांवड़ियों के जत्थे को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 5 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक की गंभीर हालत में उपचार जारी है। सभी कांवड़िए ग्वालियर के उटीलाथाना क्षेत्र के ग्राम बांगीपुरा के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।

इसे भी  पढ़ेः ED ने मुख्यमंत्री के करीबी कद्दावर मंत्री को किया गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

हादसा कल देर रात करीब 2.15 बजे के आसपास उत्तरप्रदेश के हाथरथ क्षेत्र के कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे के निकट का है। बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए एक ढाबे पर खाना खा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण के अनुसार घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। मध्यप्रदेश से 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था। हादसे में जबर सिंह 28 वर्ष, रनवीर सिंह 30 वर्ष, मनोज पाल सिंह 30 वर्ष, रमेश पाल 30 वर्ष, नरेश पाल 45 वर्ष,और विकास की मौत हुई है। हाथरस ​​​​​​के डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजन को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ेः इस राज्य में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, फिर मिला नया मरीज

पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के अनुसार सादाबाद-ग्वालियर रूट पर यह हादसा हुआ है। यह कांवड़ यात्रा का पारंपरिक रूट नहीं है। इस कारण इस रूट पर कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक बंद नहीं किया जाता। पारंपरिक रूट पर कावड़ियों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए ट्रैफिक बंद किया जाता है। भारी वाहनों के प्रवेश पर जत्था देखकर रोक लगाई जाती है।


CM योगी आदित्यनाथ, शिवराज ने जताया दुख:
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।

इसे भी पढ़ेः राज्य सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोत्तरी

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…