• 23/07/2022

स्टेशन में बैठी महिला के साथ रेलवे कर्मचारियों ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

स्टेशन में बैठी महिला के साथ रेलवे कर्मचारियों ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Follow us on Google News

द तथ्य डेस्क। गुरूवार देर रात रेलवे स्टेशन में बैठी एक महिला से रेलवे के कर्मचारियों ने ही अनाचार कर डाला। पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना देश की राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर घटी।

इसे भी पढ़ेः इस राज्य में बढ़ रहे मंकीपॉक्स के मरीज, फिर मिला नया मरीज 

मामला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का हैं, जहां गुरूवार की रात रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों ने ही पीड़िता की अस्मित लूट ली। मिली जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक फुटफुटओवर ब्रिज के नीचे हुआ। 21 जुलाई की रात घटी इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब 2 साल पहले वह एक दोस्त के माध्यम से एक युवक जो कि रेलवे कर्मचारी है, के संपर्क में आई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक महिला का परिचित का है, वहीं तीन अन्य रेलवे विभाग के कर्मचारी हैं। रेलवे के डीसीपी हरेंद्र सिंह के अनुसार 30 वर्षीय पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-.9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने अनाचार की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ेः राज्य सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की इतनी बढ़ोत्तरी

सभी 4 आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मी हैं। घटना के बाद पीड़िता ने फोन कर इसकी शिकायत पुलिस में की। जांच में पता चला कि गैंगरेप की घटना ट्रेन लाइटिंग हट में घटित हुई। फोन करने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। यह कॉल पहले पीएस-ओडीआरएस पर लगभग 02.27 बजे आई थी। वहां के कर्मचारियों ने फोन करने वाली महिला को खोजा, लेकिन वह नहीं मिली, बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर है।

इसे भी पढ़ेः ED ने मुख्यमंत्री के करीबी कद्दावर मंत्री को किया गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप