• 23/07/2022

देश में फिर कोरोना का प्रकोप, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई इतनी…

देश में फिर कोरोना का प्रकोप, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई इतनी…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। विश्व के कई देश जहां कोरोना को पछाड़ कर आगे निकल गए हैं तो वहीं भारत में इसका प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है।  विभिन्न राज्यों से जिस तरह से नए पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इससे स्वास्थ्य मंत्रालय भी डरा हुआ है। देश के अंदर बीते चौबीस घंटों के दौरान 21 हजार से ज्यादा नए पॉजेटिव मरीज सामने आ चुके हैं, वहीं 67 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना के 4,38,68,476 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ेः स्टेशन में बैठी महिला के साथ रेलवे कर्मचारियों ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख 68 हजार 476 तक जा पहंुची है। वहीं कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 25 हजार 997 हो गई है। इनमें बीते चौबीस घंटों के दौरान 67 मरीजों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 नागरिक कोरोना को मात देकर फिर से स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में फिलहाल 1, 50, 100 एक्टिव मामले है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 712 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 593 मरीज डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2, 209हो गई है।

इसे भी पढ़ेः ED ने मुख्यमंत्री के करीबी कद्दावर मंत्री को किया गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा पिछले 24 घंटों में कोरोना के 428 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में 10,11, 699लोगों ने रिकवरी दर्ज की है वहीं वर्तमान में 2392 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही केरल के पिछले 24 घंटों में 2, 515 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14, 579 तक जा पहुंची है।
इसे भी पढ़ेः कश्मीरी पंडितों का हत्यारा कर रहा तिहाड़ में भूख हड़ताल, पाक PM का आया रिएक्शन

Related post

बड़ा खुलासा: ..तो कोरोना की इस वैक्सीन की वजह से आ रहा है हार्ट अटैक! कंपनी ने कोर्ट में कबूला TTS की बात, पढ़िए पूरी खबर

बड़ा खुलासा: ..तो कोरोना की इस वैक्सीन की वजह…

Spread the loveकोरोना महामारी के बाद भारत में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बुजुर्गों से लेकर…
11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 4 घायल

11 जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,…

Spread the loveदेश की राजधानी दिल्ली में की पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11…
लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…