• 25/07/2022

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद मुर्मू ने कही ऐसी बात कि….
Spread the love

द तथ्य डेस्क। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आज सुबह देश के जीफ जस्टिस एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इस अवसर पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वे जिस जगह से आती हैं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी सपनो के जैसा होता है।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मेरी उपस्थिति भारतीयों की आशाओं और अधिकारों का प्रतीक है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं आपके विश्वास और समर्थन से मुझे नई जिम्मेदारी संभालने की शक्ति मिल रही है।

यह भी पढे़ः BIG BREAKING : चीनी लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे, 10 KM अंदर आए

महामहिम ने कही ये बात-मैं पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं जो आजाद भारत में जन्मी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारतीयों से जो उम्मीदें लगाई थीं, उन्हें पूरा करने का मैं पूरा प्रयास करूंगी। राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी निजी उपलब्धि नहीं है यह देश के सभी गरीबों की उपलब्धि है। मेरा नॉमिनेशन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकता है, बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकता है।

यह भी पढे़ः भाजपा नेता के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट, पुलिस ने आधा दर्जन नाबालिगों को छुड़ाया

शपथ ग्रहण के पूर्व वे राष्ट्रपति भवन पहुंची थी यहां उन्होंने रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी से मुलाकात की। दोनों ने मुर्मू को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन के लिए निकलने से पहले राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुर्मू के मेहमानों में उनके भाई तरणीसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उपरबेड़ा गांव से दिल्ली पहुंचे थे। इसके अलावा बेटी इतिश्री, दामाद, उनकी दोनों नातिन। इसके अलावा उनके खास मेहमानों में उनकी दोस्त धानकी मुर्मू। धानकी भुवनेश्वर में उनके साथ कॉलेज में पढ़ती थीं। द्रौपदी की यह दोस्त उनके हर दुख-सुख में साथ रहती आई है।

यह भी पढे़ः कर्मचारियों-शिक्षकों के हड़ताल को लेकर माओवादियों ने जारी किया पत्र, लिखी ये बातें…

Related post

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित टिप्पणी, NCW ने भेजा नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी के बाद अब कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने विवादित बयान देकर घिर…
दिल्ली दौरे पर आज सीएम शिवराज, राष्ट्रपति के अलावा पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

दिल्ली दौरे पर आज सीएम शिवराज, राष्ट्रपति के अलावा…

Spread the loveभोपाल। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. यहां वे महामहिम राष्ट्रपति दौपदी…
बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान, ट्वीट कर मांगी माफी

बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने…

Spread the loveबीजेपी सांसद को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी…