• 18/08/2022

दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पर 3 लाख रूपए जुर्माना, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी, ये है मामला

दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय पर 3 लाख रूपए जुर्माना, मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी, ये है मामला
Spread the love

रायपुर। बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से अनाधिकृत रूप से तथा दबावपूर्वक दस-दस हजार रूपए का अतिरिक्त शुल्क वसूलने के मामले प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने दुर्ग के भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पर कार्रवाई की है। समिति ने भारती कॉलेज पर 3 लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया है। इसके साथ ही समिति ने शासन से संस्था की सम्बद्धता एवं मान्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने छात्रों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छात्रों से लिया गया अनाधिकृत शुल्क वापस लौटाए जाने का भी संकल्प पारित कर शासन को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।

प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया कि भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पुलगांव चौक, दुर्ग द्वारा शिक्षण सत्र 2021-2022 में बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त दस-दस हजार रूपए दबावपूर्वक मांगने और लेने के संबंध में छात्रों ने शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय को सुनवाई का अवसर दिया गया। सुनवाई के बाद प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने पाया कि बीएएमएस-प्रथम वर्ष के पूरक परीक्षार्थियों से संस्था द्वारा अनाधिकृत रूप से दस-दस हजार रूपए अतिरिक्त वसूला गया है।

शास्त्री ने बताया कि प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने 16 अगस्त को संकल्प पारित कर 27 छात्रों को उनके पैसे लौटाए जाने, संस्था पर तीन लाख रूपए का जुर्माना अधिरोपित करने तथा संस्था की सम्बद्धता एवं मान्यता रद्द करने की अनुशंसा करते हुए शासन को कार्यवाही के लिए प्रेषित किया है।

इसे भी पढ़ें : रायगढ़ में बोट पर मिली 3 AK-47 राइफल और गोलियां, ATS ने शुरु की जांच

 इसे भी पढ़ें : अब खुलेंगे 10 इंग्लिश मीडियम सरकारी कॉलेज, आत्मानंद स्कूल के बाद एक और बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : 8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, इन कंटेंट की वजह से हुआ एक्शन

Related post

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग…

Spread the loveगांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा से वित्तीय समावेशन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती युवाओं, महिलाओं, किसानों और…
सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान

सेवा के 25 वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र…

Spread the love 00 शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर भी होगा दीप…
स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक सक्षम – डेका

स्थानीय निकाय निर्वाचन को बनाएं अधिक पारदर्शी, समावेशी और…

Spread the love00 32वें अभा राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का राज्यपाल ने किया शुभारंभ  रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने नवा रायपुर…