• 06/06/2025

छत्तीसगढ़ में पोते ने दादा को जिंदा जलाया, जघन्य हत्या के पीछे आई चौंकाने वाली वजह

छत्तीसगढ़ में पोते ने दादा को जिंदा जलाया, जघन्य हत्या के पीछे आई चौंकाने वाली वजह
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम बामी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने दादा को जिंदा जला दिया। आरोपी दीपक साहू ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि वह दादा झड़ीराम साहू (65) से जमीन बंटवारे और उनकी मां व पत्नी पर कथित गंदी नजर रखने से नाराज था। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है।

जमीन विवाद बना हत्या का कारण

पुलिस जांच के अनुसार, दीपक अपने दादा से इसलिए नाराज था क्योंकि उन्होंने अपनी जमीन का बड़ा हिस्सा उसके पिता को न देकर अन्य दो बेटों को डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन दे दी थी। बची हुई जमीन भी उन्हीं के नाम करने की तैयारी थी। इसके अलावा, दीपक ने दादा पर उसकी मां और पत्नी पर गलत नजर रखने का आरोप लगाया। गुस्से में उसने हत्या की साजिश रची और 3 जून की रात को वारदात को अंजाम दिया।

कैसे हुई वारदात

घटना के दिन, झड़ीराम अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात में खाना खाने के बाद उनकी पत्नी अंदर सोने चली गईं, जबकि झड़ीराम बाहर बरामदे में खाट पर सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे दीपक ने पेट्रोल से भरा गैलन लाकर सोते हुए दादा पर छिड़का और माचिस जलाकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे झड़ीराम चिल्लाते हुए घर के अंदर पहुंचे। उनकी पत्नी ने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक झड़ीराम गंभीर रूप से झुलस चुके थे। बेटों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन आंगन में लाते समय उनकी मौत हो गई।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच से खुलासा

घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पुष्टि हुई कि यह एंटी-मार्टम बर्निंग का मामला था, यानी झड़ीराम को जीवित अवस्था में जलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कबीरधाम SP धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने विशेष जांच टीम गठित की। डॉग स्क्वायड की मदद से जांच आगे बढ़ी, जो मृतक के मंझले बेटे वारी साहू के घर तक पहुंची। वहां से सबूत और पूछताछ के आधार पर दीपक पर शक गहराया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, सीन रीक्रिएट

पूछताछ में दीपक ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसने पहले से पेट्रोल तैयार रखा था। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन करवाया, जिसमें दीपक ने दिखाया कि उसने कैसे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

4 दिन में तीसरी हत्या

यह कबीरधाम जिले में चार दिनों में तीसरी हत्या की घटना है। पुलिस ने इनमें से दो मामलों का 24 घंटे में खुलासा कर दिया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। सिंघनपुरी थाना प्रभारी रोशन बघेल की अगुआई में जांच जारी है।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…