• 16/09/2022

असिस्टेंट प्रोफेसर की पुल के नीचे मिली खून से सनी लाश, हत्या की आशंका

असिस्टेंट प्रोफेसर की पुल के नीचे मिली खून से सनी लाश, हत्या की आशंका
Spread the love

धमतरी जिला के मगरलोड में खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की शिनाख्त ग्राम करेली छोटी निवासी हीराधर साहू के रुप में हुई है। मृतक नगरी छिपली कॉलेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ था। शुक्रवार सुबह मृतक का खून से लथपथ शव मेघा से मोहदी मार्ग पर स्थित पुल के नीचे मिला था। सूचना मिलते ही एसडीओपी अभिषेक केसरी, मगरलोड टीआई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल और हेलमेट बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को पुल के नीचे फेका गया है। मामले में मृतक के परिजनों ने जांच की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING: ED की कई शहरों में छापेमारी, इन 40 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा: भारी बारिश से गिरी दीवार, घटना में 9 की मौत, दो घायल

इसे भी पढ़ें : 1948 में छत्तीसगढ़ के इस राजा ने किया था अंतिम चीते का शिकार, 75 साल बाद होगी देश में वापसी

Related post

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

CG में 7 दिन पहले घर के बाहर से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची का शव…
पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई, दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या

पार्टी में सिगरेट नहीं दी तो हुई जमकर लड़ाई,…

Spread the loveमहाराष्ट्र के ठाणे से दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ठाणे के…
इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11 कार्यकर्ताओं को उम्र कैद की सजा, ये है मामला

इस हत्याकांड में संघ प्रचारक सहित RSS के 11…

Spread the loveकेरल की एक अदालत ने हत्या के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के 11 कार्यकर्ताओं को…