• 20/01/2024

22 जनवरी को इन राज्यों में रहेगा ड्राई डे और यहां रहेगी छुट्टी

22 जनवरी को इन राज्यों में रहेगा ड्राई डे और यहां रहेगी छुट्टी
Spread the love

अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को सभी देशी- विदेशी शराब की दुकानें, बार, क्लब, मांस-मटन की दुकानें इत्यादि बंद रहेंगे।

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर में दिवाली का माहौल रहेगा। लोग अपने घरों के बाहर भी दीप जलाकर त्योहार मनाएंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की भी घोषणा कर दी गई है।

रामलला  की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और हरियाणा की राज्य सरकारों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड की सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

वहीं कई राज्यों में इस पावन दिन पर ड्राई डे का ऐलान किया गया है। इस दिन देश के विभिन्न राज्यों में देशी विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी, यहां तक कि होटल, बार और क्लब भी बंद रहेंगे।

जिन राज्यों में शराब की बिक्री (ड्राई डे) बंद रहने वाली है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, हरियाणा का नाम शामिल है। इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में ड्राई डे का ऐलान किया है।

Related post

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के आवास का सपना

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहा पक्के…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों का…

वनांचल की बिंदा बाई के सपनों को मिला अपना…

Spread the loveरायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में…
डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

Spread the loveरायपुर।राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में…