• 31/07/2022

टॉपर छात्रा को देख कुर्सी से उठ खड़े हुए सीजेआई रमना

टॉपर छात्रा को देख कुर्सी से उठ खड़े हुए सीजेआई रमना
Spread the love

द तथ्य डेस्क। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का आज पांचवां दीक्षांत समारोह था। इस समारोह में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली 2021 बैच की एक ऐसी छात्रा भी थी जिसने देश भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खुद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना उसे देख अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। यहां तक कि बाद में वे नीचे उतरकर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसे भी पढ़ें : एनआईए की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के मदरसे से एक छात्र को लिया हिरासत में, आतंकी संगठन से कनेक्शन का है आरोप

वो छात्रा थी यवनिका। जो कि आंखों से देख नहीं सकती लेकिन उसके हौसलों की उड़ान को आज पूरी दुनिया ने देख लिया। यवनिका ने बीएएलएलबी आनर्स 2021 बैच की टॉपर हैं। प्रोफेशनल एथिक्स में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। दीक्षांत समारोह के दौरान यवनिका का नाम जैसे ही पुकारा गया वैसे ही सभी की नजर यवनिका पर ठहर गई। भारत के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी आमंत्रित अतिथि अपने स्थान पर खड़े होकर यवनिका की इस उपलब्धि के लिए उसका सम्मान किया।

इसे भी पढ़ें : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 12 आईएएस अफसरों का तबादला, देखिए सूची

ऐसा है यवनिका का सफर

दिल्ली की रहने वाली यवनिका ने लॉ करने का निर्णय लिया था। इसके लिए स्पेशल एजुकेटर के तौर पर काम कर रही यवनिका की मां ने भी अपने काम को छोड़ दिया। बेटी को लेकर वे रायपुर आ गई, यहां यवनिका ने पूरी मेहनत करते हुए पढ़ाई की और यह उपलब्धि हासिल की। यवनिका के पिता रेलवे अधिकारी हैं। यूनिवर्सिटी की टॉपर स्टूडेंट यवनिका को दीक्षांत समारोह में सीजेआई और सीएम की मौजूदगी में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यवनिका ने कहा कि उसकी इस उपलब्धि के लिए वो कालेज के फैकल्टी, साथी स्टूडेंट्स और अपने माता-पिता की सदैव आभारी रहेगी, जिनकी बदौलत आज उसे यह मुकाम हासिल हुआ है।

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता के बेटे ने चलाई गोली और हो गई एक मासूम की मौत

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…