• 04/10/2023

मोदी दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी देते हैं, खड़गे का PM पर बड़ा हमला

मोदी दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी देते हैं, खड़गे का PM पर बड़ा हमला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान खड़गे प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया है। इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी मुद्दे पर भी पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की।

खड़गे ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी समाज से आते हैं। कर्नाटक के सीएम  सिद्धारमैया हैं, वे एक धनगर समुदाय से आते हैं, जो ओबीसी से संबंध रखता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी ओबीसी वर्ग से आते हैं। हमारे चार में से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से आते हैं।”

खड़गे ने मणिपुर में पिछले कई महीने से जारी हिंसा को लेकर भी पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पिछले 6 महीने से दंगे-फसाद हो रहे हैं। राहुल जी और हमारे कई नेता वहां होकर आ गए, लेकिन मोदी जी यहां सूट-बूट में घूम रहे। उनके चुप बैठने के कारण वहां ऐसा हो रहा है। उन्हें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान में कम से कम एक मी​टिंग कम करके मणिपुर जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ईडी-आईटी छापे को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के वक्त हमारे नेताओं पर ईडी और आईटी के छापे पड़वाए। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रियों को धमकी देते हैं। मेरी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़वाने की बात कहते हैं।

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मेघालय जाते हैं और झूठ बोलकर आते हैं। झूठों के सरदार हैं वो। 2 करोड़ नौकरी किसी को नहीं मिली। 15 लाख भी किसी को नहीं मिला। किसानों की आमदनी दोगुनी भी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के पास करुणा नहीं है, इसलिए वो किसी के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते। मोदी जी यहां के लोगों और जंगल जमीन के बारे में कुछ नहीं कहते। केवल कांग्रेस सरकार की बुराई करते हैं। 2023 में झूठों के सरदार से दूर होकर कांग्रेस की फिर से सरकार बनाए। कांग्रेस के नरेगा योजना से लाखों लोगों को काम मिला।

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये…

Spread the loveछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों और विस्फोटक…
CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों…

Spread the loveकवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक…
CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए…

Spread the love रायपुर। CG शिक्षक तबादला:  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।…