• 20/09/2023

पूर्व CM रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दर्ज FIR रद्द करने का दिया आदेश, ये है मामला

पूर्व CM रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दर्ज FIR रद्द करने का दिया आदेश, ये है मामला
Spread the love

टूल किट मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की डिविजन बेंच ने मामले में आज अपना फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि ट्वीट से सामाजिक सौहार्द्र नहीं बिगड़ा है।

इसे भी पढ़ें: CG PSC: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

आपको बता दें 18 मई 2021 को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस का एक कथित लेटर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि देश का माहौल खराब करने की तैयारियों की प्लानिंग लिखी है। साथ ही लिखा गया कि विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी ऐसी ही पोस्ट डाला था। इसके बाद युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह व संबित पात्रा पर FIR दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: PSC घोटाला: हाईकोर्ट में सरकार बोली- जांच कर जवाब करेंगे पेश, तब तक…

Related post

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री रहेंगे प्रभावित, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में आज से कई ट्रेनें…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में…