• 21/07/2022

पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…

पहले राउंड में द्रौपदी को मिले इतने वोट…
Spread the love

द तथ्य डेस्क। भारत के नए राष्ट्रपति के लिए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों का मत और यशवंत सिन्हा को 208 मत प्राप्त हुआ है, 15 सांसदों का मत रद्द हुआ है।

इसे भी पढ़ें: ईडी कार्यालय के लिए सोनिया गांधी रवाना, नेशनल हेराल्ड मामले में होनी है पूछताछ

इस तरह पहले राउंड में ही द्रौपदी मुर्मू के वोट की वैल्यू 3 लाख 78 हजार पहुंच गई है वहीं यशवंत सिन्हा का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। संसद के रूम नंबर 63 में सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब देश के अन्य राज्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इधर पहले ही राउंड में काफी आगे निकल चुकी द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। मुर्मू के गांव के लोग नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं तो वहीं कुछ ग्रामीण बड़ी संख्या में लड्डू बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुर्मू के जीत के बाद इन लड्डूओं को पूरे गांव में बांटा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नुसरत मिर्जा अपने बयान से मुकरे, कहा – ये सब पॉवर पॉलिटिक्स का हिस्सा

केन्द्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी दलों ने द्रौपद्री मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया था। तब एनडीए के पक्ष में 5 लाख 63 हजार 825 याने 52 प्रतिशत मत था। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर यशवंत सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार 748 यानी 44 प्रतिशत मत था। उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने के बाद पिछले 27 दिन में अन्य दलों ने अन्य कुछ दलों के मुर्मू के समर्थन में आ जाने के बाद से ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। सभी 10 लाख 86 हजार 431 वोट पड़ते हैं तो मुर्मू को 6.67 लाख 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे। किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 5 लाख 40 हजार 065 वोट मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में गूंजा यह मामला, धरमलाल के सवालों का जवाब नहीं दे सके उद्योगमंत्री

Related post

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित टिप्पणी, NCW ने भेजा नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू पर कांग्रेस नेता की ऐसी विवादित…

Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अधीर रंजन चौधरी के बाद अब कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने विवादित बयान देकर घिर…
बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 41 हजार का चालान, ट्वीट कर मांगी माफी

बीजेपी सांसद ने नहीं पहना हेल्मेट, ट्रैफिक पुलिस ने…

Spread the loveबीजेपी सांसद को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी…
मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के इस सांसद ने किया माफी मांगने से इंकार

मुर्मू को कहा राष्ट्रपत्नी, अपने बयान पर कांग्रेस के…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। सदन में आज भाजपा सांसदों ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को लेकर जमकर हंगामा किया।…