• 21/07/2022

विधानसभा में गूंजा यह मामला, धरमलाल के सवालों का जवाब नहीं दे सके उद्योगमंत्री

विधानसभा में गूंजा यह मामला, धरमलाल के सवालों का जवाब नहीं दे सके उद्योगमंत्री
Spread the love

रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन भी सदन कई मुद्दों पर गरमाता रहा। सदन में आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जैम पोर्टल के संबंध में सत्ता पक्ष से सवाल किया। इस पर सत्ता पक्ष से सही जवाब न मिलने पर कौशिक ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने इस पर सरकार को जवाब सुनिश्चित करने कहा।

इसे भी पढ़ें: ईडी कार्यालय के लिए सोनिया गांधी रवाना, नेशनल हेराल्ड मामले में होनी है पूछताछ

विधानसभा का मानसून सत्र अपेक्षानुसार लगातार उठ रहे विभिन्न मुद्दों पर गरमा रहा है। सत्र के आज दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष ने सत्ता पक्ष से जैम पोर्टल को लेकर सवाल दागा। कौशिक ने पूछा कि जैम पोर्टल के माध्यम से किन-किन विभागों द्वारा कितनी राशि की खरीदी की है। इस पर प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सदन में बताया कि इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। धरमलाल कौशिक ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा के जवाब को संतुष्टिजनक न मानते हुए सदन में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कौशिक ने कहा कि सदस्यों द्वारा 20-25 दिन पहले से ही सवाल लगाया जाता है। सदस्य इस बात की उम्मीद करते हैं कि उनके सवालों का जवाब सदन में मिल जाएगा। लेकिन दुख की बात है कि उन्हें सवालों का जवाब नहीं मिला। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विषय पर 30 मिनट का समय निर्धारित करते हुए चर्चा की स्वीकृति दी।

इसे भी पढ़ें: नुसरत मिर्जा अपने बयान से मुकरे, कहा – ये सब पॉवर पॉलिटिक्स का हिस्सा

इधर आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्ष ने पीएम आवास योजना को लेकर सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। पंचायत विभाग से जुड़ा प्रश्न उठाते हुए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में सवाल उठाया था। इस प्रश्न पर जवाब देने के लिए वनमंत्री उठे तो विपक्ष ने इस पर हंगामा कर दिया। विपक्ष का कहना था कि विभागीय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं तो दूसरे विभाग के मंत्री जवाब कैसे दे सकते हैं! वहीं विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। विपक्ष टीएस सिंहदेव के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग पर अड़ गए और सदन से वॉकआउट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने इस योजना के हितग्राहियों के खाते में किया 7.48 करोड़ जमा

Related post

बड़ी खबर: कांंग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIR, कवासी लखमा ने ऐसा क्या किया?

बड़ी खबर: कांंग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ FIR, कवासी लखमा…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बस्तर सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लखमा के…
Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार करने से रोका, आरक्षण मामले को लेकर किया विरोध

Bhanupratappur By-election: मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों ने प्रचार…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में भानुप्रतापुर में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है. इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी ने अपनी…
कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये देकर लूट ली अस्मत

कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। 10 रूपए का लालच देकर एक 13 साल की बच्ची के साथ अनाचार करने वाले एक…