• 25/04/2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब, IPL से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब, IPL से जुड़ा है मामला
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को पुलिस ने तलब किया है। महाराष्ट्र की साइबर सेल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को हाजिर होने कहा है। फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल (IPL) 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्या है मामला?

फेयरप्ले ऐप (Fairplay App) पर आईपीएल (IPL) 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग की कथित तौर पर प्रचार को लेकर उनसे पूछताछ की जानी है। अवैध स्ट्रीमिंग की वजह से वायाकॉम 18 (viacom 18) को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। viacom 18 ने पिछले साल सितंबर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि फेयरप्ले ऐप में अवैध स्ट्रीमिंग की वजह से उसे 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक से है कनेक्टेड

viacom 18 की शिकायत पर पुलिस ने फेयरप्ले ऐप के खिलाफ डिजिटल पायरेसी का अपराध पंजीबद्ध किया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फेयरप्ले ऐप (Fairplay App) ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप महादेव बुक (Mahadev book) का सहायक ऐप है।

संजय दत्त को भी बुलाया था

तमन्ना भाटिया से पहले इस मामले में संजय दत्त सहित कई फिल्मी सितारों को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। हालांकि संजय दत्त ने नई तारीख की मांग की थी। संजय दत्त का सायबर सेल ने 23 अप्रैल को बुलाया था लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। एक्टर ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से नई तारीख देने की मांग की थी। जिस दौरान उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था उस दौरान वे भारत से बाहर थे।

Related post

गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान

गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा…

Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार…
बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को करेंगे नमन

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी,…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ…
PM मोदी के बस्तर आगमन पर CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

PM मोदी के बस्तर आगमन पर CM विष्णुदेव साय…

Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के बस्तर आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया…