• 30/08/2023

एनकाउंटर का खौफ: ‘मुझे गोली मत मारो’, तख्ती लेकर सरेंडर करने पहुंचा इनामी बदमाश

एनकाउंटर का खौफ: ‘मुझे गोली मत मारो’, तख्ती लेकर सरेंडर करने पहुंचा इनामी बदमाश
Spread the love

उत्तर प्रदेश की योग आदित्यनाथ की सरकार अपराधों पर अंकुश  लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। योगी की पुलिस सूबे में कई कुख्यात अपराधियों का एनकाउंटर कर चुकी है। जिसका खौफ बदमाशों के चेहरे पर भी साफ नजर आने लगा है। ऐसा ही एक मामला गोंडा जिले में भी आया है। यहां लूट के मामले का एक फरार आरोपी गले में तख्ती लगाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। तख्ती में उसने पुलिस से एनकाउंटर नहीं करने की गुहार लगाई थी।

सरेंडर करने वाले इस आरोपी का नाम अंकित वर्मा है। आरोपी ने जो तख्ती लटकाई थी उस पर लिखा था, “मैं आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे गोली मत मारो।”

लूट के मामले का फरार आरोपी अंकित वर्मा मंगलवार को गले में तख्ती लटकाकर छपिया थाना पहुंचा। वहां चिल्लाते हुए उसने कहा, “मैं आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे गोली मत मारो।”

पुलिस के मुताबिक गोंडा जिले के महुली खोरी गांव में रहने वाले अमरजीत चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे 20 फरवरी को कॉलेज से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपराही पुल के पास दो लोगों ने उन्हें रोका और बंदूक की नोंक पर उनकी बाइक, मोबाइल और बटुआ लूट लिया।

मामले की जांच में अंकित वर्मा और एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Related post

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी…

Spread the love 00 वित्त मंत्री चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री यादव समारोह में हुए शामिल 00 कवि सम्मेलन में बिखरी…
CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…