• 29/08/2022

प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र रूप, हजारों लोग हुए बेघर, कई इलाके जलमग्न

प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र रूप, हजारों लोग हुए बेघर, कई इलाके जलमग्न
Spread the love

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया हैं. गंगा और यमुना ने जमकर तबाही मचाई है. दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दर्जनों गांवों और कछार के मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है. अभी तक हजारों लोग अपने घर से बेघर हो चुके हैं और अपने सामान को छोड़कर प्रशासन के बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए हैं.

एनडीआरएफ की टीमें बचाव और राहत में जुटी हुई हैं. स्वास्थ्य विभाग भी कमर कसकर लोगों की मदद कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है. गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. लगभग 6 हजार लोग बाढ़ राहत शिविर में पहुंच चुके हैं.

अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह से मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, अभी 2 दिन और गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके बाद भी लगभग एक सप्ताह तक इसी तरह जलस्तर बने रहने की उम्मीद है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारी की है.

बता दें कि एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं. छोटा बघाड़ा इलाके में गलियों और मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है. जिस सड़कों पर गाड़ियां फर्राटा भरती थी, वहां अब नाव दौड़ रही हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाढ़ की भयावहता कितनी ज्यादा है और लोगों के सामने किस तरह की मुसीबतें खड़ी हो गई है.

Related post

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

गंगाजल भरने जा रहे कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो…

Spread the loveहापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बागड़पुर के पास अनियंत्रित होकर कांवड़ियों की…
लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक को ऐसी सजा… सुनकर उड़ जाएंगे होश

लड़की भगाकर ले जाने पर पंचायत ने दी युवक…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां लड़की को भगाकर ले जाने पर…
पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की…

Spread the loveगाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग…