• 19/10/2023

इस्तीफा: पूर्व सांसद की बेटी ने छोड़ी BJP, जेसीसीजे में हुई शामिल

इस्तीफा: पूर्व सांसद की बेटी ने छोड़ी BJP, जेसीसीजे में हुई शामिल
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज नेताओं ने दोनों राष्ट्रीय दलों के पसीने छुड़वा दिए हैं। नाराज नेता खुलकर बगावत पर उतर गए हैं। टिकट कटने से नाराज जांजगीर-चांपा की पूर्व सांसद कमला पाटले की बेटी चांदनी भारद्वाज ने बीजेपी से इस्तीफा देकर जेसीसीजे में शामिल हो गई हैं। चांदनी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र की रहने वाली हैं और जिला पंचायत सदस्य भी हैं। उनके बीजेपी छोड़ने से पार्टी को खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

चांदनी भारद्वाज मस्तूरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सतनामी समाज में उनकी अच्छी खासी पैठ भी है। उन्होंने भी मस्तूरी विधानसभा से टिकट के लिए बीजेपी में दावेदारी की थी। माना जा रहा है कि जेसीसीजे उन्हें मस्तूरी विधानसभा से उम्मीदवार बना सकती है।

बीजेपी ने मस्तूरी से विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी को फिर से टिकट दिया है। जिसके बाद से पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बंगले का भी घेराव किया था।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…