• 29/07/2022

कार में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, सड़क पर छोड़कर भागे 7 आरोपी

कार में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, सड़क पर छोड़कर भागे 7 आरोपी
Spread the love

द तथ्य डेस्क। देश में अनाचार की बढ़ती घटनाओं पर विराम लगता नहीं दिख रहा है। कुछ ऐसी ही घटना अब राजस्थान के धौलपुर में हुई जहां जहां सात युवकों ने एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ चलती कार में सामूहिक अनाचार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : नकाबपोशों ने युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, इलाके में तनाव

मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी अपने सब्जी लेने के लिए बाजार आई हुई थी। यहां उसे एक अज्ञात बाइक सवार मिला और उसने किशोरी को बताया कि वह उसके पिता का दोस्त है। किशोरी उसकी बातों में आ गई, इसी दौरान आरोपी ने उसे घर छोड़ देने का झांसा देकर अपने बाइक पर बिठा लिया। किशोरी को लेकर वह गलत रास्ते पर आगे बढ़ने लगा तो किशोरी ने उसे बाइक रोकने कहा। इस पर आरोपी ने उसे फिर से झांसा दिया और एक जगह ले जाकर कार सवार कुछ युवकों के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें : सोनिया गांधी ने इस भाजपा नेत्री से कहा-Dont’t Talk to Me, जानिए वजह…

कार सवार 7 आरोपियों ने किशोरी को जबरदस्ती कार में बिठा लिया और इसके बाद चलती कार में उसके साथ अनाचार किया। आरोपियों ने किशोरी को बसेड़ी क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। रोते-बिलखते घर आई किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें : जोधपुर में पानी का सैलाब : नागरिकों को बचाने सेना ने संभाला मोर्चा

Related post

भीलवाड़ा भट्टी कांड पर कोर्ट का अहम फैसला: गैंगरेप के बाद नाबालिक को भट्टी में जिंदा जलाया

भीलवाड़ा भट्टी कांड पर कोर्ट का अहम फैसला: गैंगरेप…

Spread the loveराजस्थान के बहुचर्चित भीलवाड़ा के कोटड़ी भट्टी कांड पर आज कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने कोटड़ी…
शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में पिता का कत्ल और फिर बेटे के साथ खुदकुशी

शख्स ने खत्म की अपनी तीन पीढ़ियां, सनक में…

Spread the love एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपना पूरा…
भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा, अचानक हो गई मौत

भांजे-भांजी की शादी के जश्न में डूबा था मामा,…

Spread the loveशादी के घर में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डांस करते करते एक शख्स की मौत…