• 25/09/2022

हिंदू परिवारों ने पेश की सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन

हिंदू परिवारों ने पेश की सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल, मस्जिद के लिए दान कर दी अपनी जमीन
Spread the love

पंजाब में दो हिंदू परिवार में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की. यहां एक गांव के 2 हिंदू परिवारों ने मुस्लिम समुदाय को मस्जिद बनाने के लिए जमीन दान की है. जिसकी तारीफ पूरे देश भर में हो रही है. अब मस्जिद बनाने का काम शुरू हो चुका है. मस्जिद को लेकर मुस्लिम समाज के लोग तो खुश हैं ही, हिंदू समाज भी खुशी जता रहा है.

दरअसल, पूरा मामला संगरूर जिले के रामपुर गुजरा गांव की है. गांव से सांप्रदायिक सद्भावना की तस्वीर सामने आई है. यहां गांव के 2 हिंदू परिवारों ने मस्जिद बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय को जमीन दान कर दी.

रामपुर गुजरा गांव जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि गांव में 11 मुस्लिम परिवार रहते हैं. जो केक वाली क्रीम बनाने का काम करते हैं. इन सभी मुस्लिमों को अभी नमाज अदा करने के लिए गांव से 3 किलोमीटर दूर मस्जिद में जाना पड़ता है.

बता दें कि मुस्मिल परिवार चाहता था कि गांव में ही अगर मस्जिद बन जाए तो दूर जाने से छुटकारा मिल जाएगा. लिहाजा इन्होंने पंचायत से जमीन की मांग की. लेकिन उनकी ये मांग पूरी नहीं हो सकी. जिसके बाद इन लोगों ने गांव में ही रहने वाले हरमेश सिंह और बलबीर सिंह से पैसे देकर उनकी 3 बिस्वा जमीन मांगी. हरमेश सिंह और बलबीर ने ना सिर्फ जमीन देने की हामी भरी. बल्कि पैसे लेने से इनकार भी कर दिया.

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने PFI से की RSS और VHP की तुलना, बताया एक ही थाली के हैं चट्टे-बट्टे

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री का गृह जिला बना भ्रष्टाचार का गढ़, यहां चल रहा रिश्वतखोरी का खुला खेल, VIDEO वायरल

इसे भी पढ़ें: महिला वकील से ADJ ने की छेड़छाड़, हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा कदम: अब रेप के मामले में नहीं मिलेगी अग्रिम जमानत, विधानसभा से बिल पास

Related post

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये Video.. पूर्व केन्द्रीय मंत्री बोले- तालिबानी हुकूमत.. वायरल होते ही दो गिरफ्तार

कमजोर दिल वाले और बच्चे बिल्कुल न देखें ये…

Spread the loveपंजाब पिछले कुछ दिनों से खालीस्तानी नेता अमृतपाल की कारगुजारियां की वजह से सुर्खियां पर है। इन सबके बीच सोशल…
पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज…

Spread the loveइंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां…