• 15/07/2022

ट्रेनों में अब TTE के हाथों में होगा यह खास गैजेट, यात्रियों को मिलेंगे इसके ये लाभ

ट्रेनों में अब TTE के हाथों में होगा यह खास गैजेट, यात्रियों को मिलेंगे इसके ये लाभ
Spread the love

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में अब TTE ट्रेनों में हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाईस, एचएचटी से टिकटों की जांच करते दिखाई देंगे। इसके लिए रायपुर मंडल मंडल को 96 HHT मशीन मिली हैं। रायपुर मंडल में दुर्ग बेसड टिकट चेकिंग स्टाफ को 96 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस, HHT  4G सिम के साथ दी जा रही है जिससे TTE ट्रेनों में खाली बर्थ की सूचना देंगे और तत्काल RAC.वेटिंग सूची के यात्रियों का टिकट कंफर्म हो जाएगा। इससे यात्रियों को आरक्षित सीटों का लाभ मिलेगा।

द.पू.म.रे. में रायपुर रेल मंडल टिकट जांच के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल उपयोग करने वाला पहला मंडल

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपिन वैष्णव ने आज 4 हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस रायपुर रेल मंडल के TTE को सौंपी रायपुर रेल मंडल में प्रथम चरण में एंड टू एंड ट्रेनो में यह सुविधा दी जा रही है रायपुर रेल मंडल से चलने वाली दुर्ग .अंबिकापुर एक्सप्रेस में दिनांक 16 जुलाई 2022 से टिकट चेकिंग का कार्य हैंड हेल्ड टर्मिनल्स द्वारा ही किया जाएगा साथ ही आगामी दिनों में संपर्क क्रांति गाड़ी में भी हैंडल टर्मिनल से चेकिंग की जाएगी इसके लिए पहले चरण में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम, क्रिस दिल्ली से रायपुर मंडल के टिकट जांच कर्मियों को प्रशिक्षित जा चुका है और बाकी कर्मियों के प्रशिक्षित हो जाने के बाद जल्द ही हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग यात्रा के दौरान बर्थ आवंटन में किया जाएगा।

हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन: हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन आई पैड साइज की डिजिटल डिवाइस है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों का रिजर्वेशन चार्ट उपलब्ध रहेगा। मशीन GPRS के जरिए यात्री आरक्षण प्रणाली के केंद्रीय सर्वर से जुड़ी रहती है। इसलिए जहां भी स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, टिकटों की बुकिंग का विवरण अपडेट हो जाता है। इसके जरिए TTE सीट कंफर्मेशन, कैंसिलेशन, पेनाल्टी, अतिरिक्त किराया आदि का काम भी कर सकेंगे, साथ ही TTE कोच की वाटर सप्लाई इलेक्ट्रिसिटी बेडरॉल टॉयलेट क्लीनिंग पैसेंजर को आवश्यक चिकित्सा सुविधा के लिए परस्पर संचार कर सकेंगे । इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-कोयले से लदी मालगाड़ी के चार डिब्बे हुए डिरेल यह तो शुक्र है कि…

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित इस नाले को जान जोखिम में डालकर पार करना लोगों की मजबूरी, जिम्मेदार नहीं लेते सुध

Related post

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
बिस्किट चोरी करने पर युवक से बर्बरता, रेलवे कर्मचारियों ने भूख की दी ऐसी सजा… कांप जाएगी रूह

बिस्किट चोरी करने पर युवक से बर्बरता, रेलवे कर्मचारियों…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के रायपुर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां बिस्किट चोरी करने के इल्जाम में…