• 25/06/2022

राहुल को लेने जांजगीर कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल, 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था

राहुल को लेने जांजगीर कलेक्टर और एसपी पहुंचे अस्पताल, 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के पिहरीद गांव में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर घायल हुआ राहुल साहू अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। शनिवार को डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। जांजगीर कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल जांजगीर से राहुल को लेने बिलासपुर पहुंचे। राहुल की अस्पताल से विदाई के दौरान उसे बड़ी संख्या में तोहफे भी मिले।

इसे भी पढ़ेंरेप के दोषी की फांसी की सजा सुप्रीम कोर्ट ने रखी बरकरार, दुष्कर्म के बाद दिव्यांग बच्ची का सर कुचलकर की थी निर्मम हत्या

राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। जिसके अंदर वह 4 दिन तक फंसा रहा। तकरीबन 106 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद उसे अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शिशु विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरिपिस्ट द्वारा उसका इलाज किया गया, जिसके बाद वह अच्छ से चल फिर पा रहा है।

इसे भी पढ़ेंनशे में धुत्त युवकों ने बीयर से किया शिवलिंग का अभिषेक, वीडियो हुआ वायरल

राहुल की वापस का उसके परिवार के साथ ही गांव वाले भी इंतजार कर रहे हैं। गांव पिहरीद में उसके स्वागत की तैयारी की गई है। जिसके लिए डीजे और ढोल नगाड़ों की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़ें : Corona : देश में 15,940 नए मामले, एक्टिव केस 91 हजार के पार, महाराष्ट्र सहित इन 5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता

इसे भी पढ़ेंहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- सार्वजनिक स्थल पर गालियां देने पर ही होगा लागू SC-ST एक्ट

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…