• 25/05/2022

कांग्रेस को एक और झटका, सिब्बल ने छोड़ी पार्टी, अब सायकल के सहारे जाएंगे राज्यसभा

कांग्रेस को एक और झटका, सिब्बल ने छोड़ी पार्टी, अब सायकल के सहारे जाएंगे राज्यसभा
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। एक और वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।

इस दौरान कपिल सिब्बल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना महत्वपूर्ण है। अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है।

आपको बता दें कपिल सिब्बल कांग्रेस के उन वरिष्ठ और असंतुष्ट नेताओं में से एक हैं, जिन्हें जी-23 के नाम से जाना जाता है। सिब्बल लगातार कांग्रेस संगठन में बदलाव लाने के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर आवाज उठा रहे थे।

उधर अखिलेश यादव ने कपिल सिब्बल को समर्थन देने पर कहा कि वे बड़े नेता हैं, इसलिए एक सीट से राज्यसभा जाएंगे। सिब्बल के अलावा सपा ने जावेद खान और डिंपल यादव को भी राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव हटाए गए, ये है वजह!

Related post

राज्यसभा के 19 सांसद एक सप्ताह के लिए निलंबित

राज्यसभा के 19 सांसद एक सप्ताह के लिए निलंबित

Spread the loveद तथ्य डेस्क। संसद के मानसून सत्र के आज 7वें दिन विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में जीएसटी और देश…
उपेक्षित छत्तीसगढ़िया : यूपी के राजीव शुक्ला और बिहार की रंजीत रंजन को कांग्रेस भेजेगी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा

उपेक्षित छत्तीसगढ़िया : यूपी के राजीव शुक्ला और बिहार…

Spread the loveनई दिल्ली। कांग्रेस ने देर रात राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने सूची में…
बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 16 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखिए सूची

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 16 उम्मीदवारों का किया…

Spread the loveनई दिल्ली। बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के…