• 26/05/2022

सिद्धू को जेल में करना होगा ये काम, प्रतिदिन मिलेंगे इतने रुपए

सिद्धू को जेल में करना होगा ये काम, प्रतिदिन मिलेंगे इतने रुपए
Spread the love

पटियाला। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैदी नंबर 241383 नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अब पटियाला जेल में अब क्लर्क का काम करेंगे। जेल में उन्हें क्लर्क का काम सौंपा गया है।

रोड रेज के एक पुराने मामले में एक साल की सजा काट रहे सिद्धू पटियाला जेल में बंद हैं। उन्हें यहां बैरक नंबर 7 में रखा गया है।

सिद्धू जेल में क्लर्क का काम करेंगे लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें सेल में रहकर ही काम करना होगा। काम के लिए फाइलें उनके बैरक में भेजी जाएगी।

सिद्धू को यहां 8 घंटे काम करना होगा। लेकिन शुरू के 3 महीने उन्हें कोई वेतन या मेहनताना नहीं मिलेगा। इन तीन महीनों में उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके बाद उन्हें 30-90 रुपए की रोजी दी जाएगी। ये पैसे सीधे उन्हें नहीं दिए जायेंगे बल्कि उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिखाया जाएगा कि लंबे फैसलों को कैसे लिखा जाए और उन्हें कैसे संकलित करना है।

Related post

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…
यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज में भिड़े बिहार और जम्मू कश्मीर के छात्र, जमकर चले ईंट-पत्थर

यहां इंग्लैंड-पाकिस्तान के फाइनल मैच के बाद बवाल, कॉलेज…

Spread the loveइंग्लैंड-पाकिस्तान के T20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद पंजाब के मोगा में जोरदार हंगामा हो गया. यहां…
यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त, विदेशी यात्री के सामान के जांच के दौरान हुई बरामद

यहां 2000 साल पुरानी बुद्ध की मूर्ति हुई जब्त,…

Spread the loveपंजाब के अमृतसर में भूमि सीमा शुल्क स्टेशन पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों एक शख्स से करीब 2000 साल…