• 07/05/2024

आंधी-तूफान, बारिश और बिजली का कहर, यहां 12 की मौत, IMD रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

आंधी-तूफान, बारिश और बिजली का कहर, यहां 12 की मौत, IMD रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
Spread the love

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और कई जगह बिजली गिरी गिरी। पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।

सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश की वजह से पूर्वी बर्दवान में 5 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम मिदनापुर और पुरुलिया में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने 2-2 लोगों को मौत की नींद सुला दी। नादिया में दीवार गिरने से 2 लोगों की असमय मौत हो गई। वहीं दक्षिण 24 परगना में पेड़ गिरने से 1 व्यक्ति उसकी चपेट में आने से मारा गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की वजह से हुई मौतों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सोमवार की रात आंधी और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन चौबीसों घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहा है और दिशानिर्देशों के अनुसार राहत और अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।”

IMD का आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रह सकता है। 11 मई तक झारग्राम, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम और उत्तर 24 परगना जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में भी आंधी आने का अनुमान है।

Related post

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों पर मिलेगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री सुविधा

रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, 14 जगहों…

Spread the loveरायपुर। जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री से जुड़े…
Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली के साथ जमकर बरसेंगे बदरा

Weather Update: मानसून ने लिया यूटर्न, प्रदेश के 21…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21…
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, विभिन्न…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के…