• 25/10/2023

प्याज फिर रुलाने लगा, नवरात्रि के बाद बढ़ गए दाम, 70 रुपये किलो तक पहुंचा

प्याज फिर रुलाने लगा, नवरात्रि के बाद बढ़ गए दाम, 70 रुपये किलो तक पहुंचा
Spread the love

महंगाई की मार झेल रही जनता को प्याज एक बार फिर रुलाने लगा है। नवरात्रि खत्म होते ही प्याज के दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं। पिछले दो दिनों में खुदरा बाजार में प्याज की कीमत में 10 रुपये का उछाल आया है। कई शहरों में इसके दाम 50 रुपये की कीमत को पार कर दिया है। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट (https://consumeraffairs.nic.in) पर प्याज की खुदरा कीमत 70 रुपये किलो और न्यूनतम 17 रुपये है।

वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 अक्टूबर 2023 को हरियाणा और छत्तीसगढ़ में प्याज की कीमत 35 रुपये किलो, चंडीगढ़ और तेलंगाना में 34 रुपये किलो के भाव से मिल रहा था। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में 1 किलो प्याज 33 रुपये औसत दर से मिल रहा था। बिहार में 32 रुपये किलो औऱ गुजरात में 31 रुपये किलो वहीं राजस्थान में प्याज की औसत कीमत 27 रुपये के आसपास थी।

देश की राजधानी नई दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और त्रिपुरा में 40 रुपये औसत दर पर बिका। सिक्किम, नागालैंड में 50 और अंडमान में 55 रुपये तक प्याज का भाव पहुंच गया है।

जोन के अनुसार बात करें तो 24 अक्टूबर को देश के उत्तरी क्षेत्र में प्याज का एक किलो औसत मूल्य 35.56 रुपये, पश्चिमी क्षेत्र में प्रति किलो 34.22 पर बिका। पूर्वी क्षेत्र में प्याज का औसत मूल्य 34.93 रुपये, पूर्वोत्तर में 48.31 रुपये प्रति किलो भाव रहा। दक्षिण क्षेत्र में प्याज का औसत दाम 41.90 रुपये प्रति किलो रहा।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…