• 23/05/2024

Breaking: नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल की बड़ी मुठभेड़, अब तक 7 माओवादियों के शव बरामद

Breaking: नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल की बड़ी मुठभेड़, अब तक 7 माओवादियों के शव बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से अब तक 7 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। इसके साथ ही मौके से कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पिछली बार की तरह ही सुरक्षाबल ने ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसके तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की संयुक्त टीम को गुरुवार सुबह रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक 1000 से ज्यादा जवानों की अलग-अलग टुकड़ी मौके के लिए रवाना हुई। इस दौरान नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के जवानों की जमकर मुठभेड़ हुई। रुक-रुक कर लगातार कई घंटे गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोलियां लगी है। अब तक 7 शव बरामद हो चुके हैं वहीं मारे गए नक्सलियों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…