• 12/04/2024

रामेश्वरम ब्लास्ट केस में 2 आतंकी गिरफ्तार, NIA ने मास्टरमाइंड को भी दबोचा

रामेश्वरम ब्लास्ट केस में 2 आतंकी गिरफ्तार, NIA ने मास्टरमाइंड को भी दबोचा

Follow us on Google News

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के मामले में एनआईए ने दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा के रुप में हुई है। 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए थे।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में फरार मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा के कोलकाता के पास छिपे होने की जानकारी लगी। जिसके बाद एनआईए की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। यहां वे दोनों झूठी पहचान के साथ छिपे हुए थे।

एऩआईए जांच के दौरान ब्लास्ट में दोनों आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इनकी तस्वीरें और जानकारी शेयर की थी। इसके साथ ही दोनों आतंकवादियों पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने खुफिया एजेंसियों के साथ ही पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल की पुलिस के साथ कोऑर्डिनेट किया था।

एनआईए के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शाजिद ने ही कैफे में आईईडी रखा था। ताहा ब्लाट की योजना बनाने औऱ उसे अंजाम दिया था। वह पूरी वारदात का मास्टरमाइंड है।

एनआईए द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों का स्कैन किया गया। जिसमें पाया गया कि साल 2020 में सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर आए आईएसआईएस के दो आतंकी शाजिब और ताहा ने ही ब्लास्ट को अंजाम दिया था।

एनआईए ने इस मामले में दो और लोगों को आऱोपी बनाया है। इऩमें से एक आरोपी 26 वर्षीय माज मुनीर अहमद घटना के दौरान जेल में था। वहीं दूरा आरोपी 30 वर्षीय मुजम्मिल शरीफ है। मुजम्मिल ने 27 मार्च को मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और ब्लास्ट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्रियों को उपलब्ध कराया था।