• 20/07/2022

अब इस विधायक के सूने मकान का ताला टूटा

अब इस विधायक के सूने मकान का ताला टूटा
Spread the love

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे विधायक केशव चन्द्रा के सूने मकान में चोरी हो गई है। जैजैपुर विधायक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर भीतर प्रवेश किया और चोरी करने में सफल रहा। विधायक के घर में चोरी की सूचना से पुलिस के आला अधिकारी भी सकते में आ गए और वे भी जांच के लिए मौके पर आ गए थे। जांच के लिए बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा इस समय राजधानी रायपुर में हैं। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अचानक ढहा निर्माणाधीन पुलिया, 9 लोग मलबे में दबे

सत्रमें शामिल होने के लिए विधायक चंद्रा रायपुर में हैं। वहीं उनका परिवार भी इस समय रायपुर गया हुआ है। घर सूना था, इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़ा और आसानी से घर में प्रवेश कर गया। बताया जाता है कि सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोर इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दे पाया। घर में कोई न होने की वजह से आसपास के लोगों को भी घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब लोगों की नजर विधायक के घर पर पड़ी तो ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सियासी घमासान : सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 01 अगस्त को

यहां सक्ती तथा डभरा की पुलिस टीम आ  गई थी। विधायक निवास में चोरी की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर निरीक्षण के लिए पहंुच गए थे। बताया जाता है कि आला अधिकारियों के निर्देश पर बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुला लिया गया है। घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाने का दावा पुलिस ने जरूर किया है, वहीं पुलिस ने अज्ञात चोर को जल्द पकड़ने की बात कही है। विधायक निवास से कितने का सामान पार हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार विधायक चंद्रा और उनके परिवार के लौटने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घर से कितने सामानों की चोरी हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन रहा गर्म, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

 

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…