• 25/09/2022

‘गंगा कसम’ पर सियासी रार, कांग्रेस ने दी पूर्व सीएम को चेतावनी, कहा- रमन सिंह मांगें माफी, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

‘गंगा कसम’ पर सियासी रार, कांग्रेस ने दी पूर्व सीएम को चेतावनी, कहा- रमन सिंह मांगें माफी, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब महज 1 साल का समय बाकी है। ऐसे में दोनों प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस में सियासी जंग तेज हो गई है। शराबबंदी के वादे को लेकर कांग्रेस घिरती जा रही है। जनघोषणा पत्र में किए गए इस वादे को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। शराबबंदी को लेकर दिए डॉ रमन सिंह के बयान पर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है और पूर्व मुख्यमंत्री को माफी मांगने के लिए कहा है। कांग्रेस ने कहा कि रमन सिंह माफी मांगें नहीं को कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल की कसम खा कर शराबबंदी करने का वादा किया था। लेकिन चार साल में भी शराबबंदी नहीं कर पाए। राजीव भवन में कांग्रेस प्रेस वार्ता लेकर इसे झूठा बताया है। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर गंगाजल उठाया था।

शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि रमन सिंह झूठ बोल रहे हैं। हमने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। वे अपने इस बयान का खंडन कर माफी नहीं मांगेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें नोटिस दी जाएगी।

Related post

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Spread the loveरायपुर:  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा…
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो…

Spread the loveसंत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास…
मंत्री राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति

मंत्री राजवाड़े की पहल से सूरजपुर जिले को मिली…

Spread the loveo मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पोषण और बाल विकास सेवाओं का हो रहा निरंतर विस्तार सूरजपुर।…