• 17/07/2022

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधी रात को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधी रात को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग
Spread the love

द तथ्य डेस्क । संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से हैदराबाद के लिए निकली इंडिगो की फ्लाइट कल रात आपातकाल के चलते करांची पाकिस्तान में लैंड कराई गई। यह फ्लाइट रात 12.41 बजे शारजाह से रवाना हुई थी और इसे रात 2.50 बजे हैदराबाद लैंड करना था। रास्ते में ही पायलट को तकनीकी दिक्कत का पता चला तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट करांची में इसे लैंड करा दिया गया। इधर विमान के आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही यात्रियों को लेने दूसरा विमान रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें: सिंहदेव ने 4 पेज में दिया इस्तीफा, पेसा कानून सहित मंत्रियों के अधिकार को मुख्य सचिव को देने से थे नाराज, पढ़िए पूरा इस्तीफा


बताया गया कि इंडिगो की यह फ्लाइट शारजाह से जांच-पड़ताल के बाद हैदराबाद के लिए रवाना कियाग या था। लेकिन मस्कट क्रास करने के बाद से ही पॉयलट को विमान में कुछ तकनीकी दिक्कतों का एहसास होने लगा था। को-पॉयलट ने इसकी जांच की तो तकनीकी दिक्कत का पता चल गया, इसके बाद चालक दल ने फ्लाइट आगे ले जाने के बजाए नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराने का निर्णय किया और फ्लाइट को करांची की ओर मोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: गोधरा कांड के बाद तीस्ता सीतलवाड़ को मिले थे 30 लाख रुपये, मोदी के खिलाफ अहमद पटेल ने रची थी साजिश – SIT

करांची एटीसी से संपर्क कर चालक दल ने तकनीकी दिक्कतों का जिक्र करते हुए विमान के आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। इस विमान में सवार यात्रियों को करांची में ही रिफ्रेशमेंट देकर ठहराया गया है। वहीं विमान में तकनीकी दिक्कतों की सूचना मिलते ही इंडिगो की ओर से दूसरा विमान करांची के लिए रवाना कर दिया गया। इसके पहले स्पाइसजेट का एक विमान भी इसी तरह तकनीकी दिक्कतों के चलते करांची में लैंड हुआ था। वहीं 14 जुलाई को इंडिगो की दो विमानों को आपातकाल में जयपुर में लैंड कराया गया था। इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट दिल्ली से मणिपुर जा रही थी इसे खराब मौसम के चलते कोलकाता एयरपोर्ट में उतारना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: सांसद का विवादित बयान भगतसिंह को बताया ‘आतंकवादी’

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार, बाल-बाल बची लोगों की जान

इंडिगो और एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार,…

Spread the loveकोलकाता हवाई अड्डे पर इंडिगो और एअर इंडिया के विमान के पंख की टक्कर हो गई. जिससे दोनों विमानों…
लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट में, 3 के लिए ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

लू अलर्ट: ये 9 राज्य लू की भीषण चपेट…

Spread the loveआधा अप्रैल बीतने के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है।…