• 29/05/2022

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले सरकार ने हटाई थी सुरक्षा

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
Spread the love

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात बदमाशों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में तीन  और लोग घायल हुए हैं। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए। हमले में गंभीर रुप से घायल मूसेवाला सहित सभी को इलाज के लिए मनसा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सिद्धू ने दम तोड़ दिया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के उस फैसले के एक दिन बाद हुई है, जिसमें सिद्धू सहित 424 वीआईपी लोगों को मिली सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस हत्यारों की पतासाजी में जुट गई है। आसपास के सभी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे चुनाव

मूसेवाला को कांग्रेस ने मनसा सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा था लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ विजय सिंगला ने 63 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था। सिंगला को भगवंत मान ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में अपने मंत्री मंडल से हटा दिया था।

सिद्धू पर हत्या की साजिश का था आरोप

शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ाई करने के बाद वापस पंजाब लौटे थे। मूसेवाला का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे बंदूक संस्कृति को बढ़ाने वाले उत्तेजक गाना गाते थे और गैंगस्टरों का महिमामंडन करते थे। अकाली नेता विक्कू मिददुखेड़ा की हत्या की साज़िश का आरोप भी उन पर था।

आपको बता दें पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को 424 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली थी। जिनमें मूसेवाला भी शामिल थे। इससे पहले भी मान सरकार ने अप्रैल में पूर्व मंत्रियों, नेताओं सहित 184 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली थी।

गायक की हत्या के बाद बीजेपी और कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है। बीजेपी नेता सिरसा ने वीआईपी सुरक्षा वापस लेने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गायक की हत्या मान सरकार की लापरवाही से हुई है। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : नए वायरस का कहर, तेज बुखार के साथ नाक से बहता है खून, हो जाती है मौत

Related post

भगवंत मान ने 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर से रचाई शादी, केजरीवाल भी हुए शामिल

भगवंत मान ने 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर से…

Spread the loveअमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने से 16…
भ्रष्टाचार के मामले में सीएम ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त, भेजा सलाखों के पीछे

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम ने अपने मंत्री को…

Spread the loveचंडीगढ़। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant mann) ने बड़ी कार्रवाई…