• 29/02/2024

14 की मौत: पिकअप पलटने से 14 की मौत, 21 घायल, गोद भराई से लौट रहे थे वापस

14 की मौत: पिकअप पलटने से 14 की मौत, 21 घायल, गोद भराई से लौट रहे थे वापस
Spread the love

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मारे गए लोगों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के बड़झर गांव के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21 घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मृतक देवरी गांव के हैं।

बताया जा रहा है कि सभी गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन  यादव ने शोक जताया है।  उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: CBI ने अखिलेश यादव को भेजा समन, यह है मामला 

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…