• 13/08/2022

सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव, हुई आइसोलेट

सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव, हुई आइसोलेट
Spread the love

सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद वे क्वारंटाइन में चले गई हैं। सोनिया गांधी अभी कुछ दिन पहले भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। कोरोना से ठीक होने के बाद नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने उनसे पूछताछ की थी।

सोनिया गांधी के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। ट्वीट कर उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।”

आपको बता दें तीन पहले ही प्रियंका गांधी भी दुबारा कोरोना की चपेट में आ गई थी। उन्होंने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी।। उऩ्होंने ट्वीट कर कहा था कि वे एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर में आइसोलेट रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : CBI DSP को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, इन हाईप्रोफाइल मामलों की कर रहे हैं छानबीन

इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टेल्कम पाउडर को दुनिया भर में करेगी बंद, ये है वजह

 

Related post

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…
राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, कांग्रेस की बर्बादी के लिए ठहराया जिम्मेदार

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा…

Spread the loveसंभल: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि- कांग्रेस की ​बर्बादी के लिए…