• 13/08/2022

Video : रईसजादे की सरेराह गुंडागर्दी, कार के सामने आया बाइक सवार तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Video : रईसजादे की सरेराह गुंडागर्दी, कार के सामने आया बाइक सवार तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Spread the love

एक रईसजादे की सरेराह गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार सवार रईसजादा एक युवक की बेसबॉल स्टीक और लात घूसों से पिटाई कर रहा है। पीड़ित की पत्नी हाथ जोड़कर नहीं मारने के लिए विनती करती रही लेकिन रईसजादा उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटता रहा। इन सबके बीच आम जनता तमाशबीन बनकर गुंडागर्दी का तमाशा देखते रही लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की कोशिश नहीं की। पीड़ित की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी बाइक रईसजादे की कार के सामने आ गई। कार सवार ने गाली-गलौच करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिसका विरोध करने पर उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले रविदास अपनी पत्नी को लेकर राखी की खरीदी करने सदर बाजार गया था। त्यौहार की वजह से बाजार और सड़क में जाम की स्थिति थी।  मसानगंज निवासी सैफ अब्बास अपनी कार से गुजर रहा था। उसी दौरान बाइक सवार रविदास उसकी गाड़ी के सामने आ गया। सड़क जाम करने के नाम पर सैफ अब्बास ने उसके साथ गाली गलौच शुरु कर दी और थप्पड़ मार दिया। रविदास ने इसका विरोध किया तो आरोपी बेसबॉल स्टिक लेकर कार से नीचे उतरा और दौड़ा-दौड़ाकर उसकी बेसबॉल स्टीक के साथ ही लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। रविदास की पत्नी उसके सामने मिन्नत करते रही लेकिन आरोपी पर उसका जरा भी असर नहीं हुआ।

इस दौरान जनता तमाशबीन बनकर गुंडागर्दी को देखते रही। मामले में पुलिस ने आरोपी सैफ अब्बास के खिलाफ सरेराह गुंडागर्दी करने का अपराध तो दर्ज कर लिया है लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

देखिए वीडियो

इसे भी पढ़े : सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव, हुई आइसोलेट

इसे भी पढ़ें : CBI DSP को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, इन हाईप्रोफाइल मामलों की कर रहे हैं छानबीन

इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी टेल्कम पाउडर को दुनिया भर में करेगी बंद, ये है वजह

Related post

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….

जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध…
CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में भी होंगे शामिल

CM साय आज लेंगे उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक,ग्रीन…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30…
‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान…

Spread the love‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री  साय…