• 05/07/2022

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे विमान के इंडिकेटर लाइट में खऱाबी बताई जा रही है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक से लीकेज की भी आशंका है। फ्लाइट के दौरान क्रू ने महसूस किया कि एयरक्राफ्ट के फ्यूल टैंक का लेवल अचानक कम हो रहा है। जिसके बाद पायलट ने विमान को कराची में लैंडिंग कराई।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्‍ता ने कहा, “5 जुलाई 2022 को स्‍पाइसजेट के B737 विमान की फ्लाइट SG-11 (दिल्ली – दुबई) को इंडिकेटर लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर डायवर्ट किया गया था। विमान कराची में सुरक्षित लैंड हुआ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई और विमान ने सामान्‍य लैंडिंग की। विमान में उड़ान से पहले खराबी की कोई रिपोर्ट नहीं थी। एक वैकल्पिक उड़ान को कराची भेजा जा रहा है और इससे यात्रियों को दुबई भेजा जाएगा।”

इससे पहले भी स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी जब दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान के केबिन में धुआं भर गया था। 5 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक विमान के भीतर धुआं भर गया था। जिसके बाद इसकी जानकारी एटीसी को दी गई और विमान की वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 19 जून को स्पाइसजेट के विमान को पटना में टेकऑफ के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बताया जा रहा है कि बर्ड हिट के बाद विमान के इंजन में आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज पर आपस में भिड़ी पुलिस, तीसरी ले गई एंकर को

Related post

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी देशों से भी पिछड़ा भारत; पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका भी इंडिया से आगे

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी…

Spread the loveग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 को लेकर 121 देशों की रैंकिंग की सूची जारी कर दी गई है. भारत इस…
कश्मीरी पंडितों का हत्यारा कर रहा तिहाड़ में भूख हड़ताल, पाक PM का आया रिएक्शन

कश्मीरी पंडितों का हत्यारा कर रहा तिहाड़ में भूख…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। भारत के जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या और कई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड ने…
इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधी रात को पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, आधी रात को…

Spread the loveद तथ्य डेस्क । संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से हैदराबाद के लिए निकली इंडिगो की फ्लाइट कल रात…