• 14/05/2022

निलंबित IPS जीपी सिंह जेल से रिहा, राजद्रोह सहित कई गंभीर अपराध में थे बंद, देखिए उन्हें लेने कौन-कौन पहुंचे

निलंबित IPS जीपी सिंह जेल से रिहा, राजद्रोह सहित कई गंभीर अपराध में थे बंद, देखिए उन्हें लेने कौन-कौन पहुंचे
Spread the love

रायपुर। राजद्रोह जैसे गंभीर मामलों में पिछले कई महीनों से जेल में बंद निलंबित आईपीएस ( IPS ) जीपी सिंह शनिवार शाम को जेल से रिहा हो गए। जीपी सिंह को शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत की कॉपी पहुंचने के बाद उन्हें आज रायपुर जेल से रिहा किया गया। जीपी सिंह पिछले 4 महीने से जेल में बंद थे। उन्हें 11 जनवरी को ईओडब्ल्यू ( EOW ) की टीम ने नोएडा से गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका : चिंतन शिविर के बीच इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा- अलविदा कांग्रेस

आपको बता दें 1 जुलाई की अल सुबह एसीबी ( ACB ) और ईओडब्ल्यू ( EOW ) की टीम ने जीपी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। छापे में 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था। छापे के दौरान एसीबी ( ACB ) और ईओडब्ल्यू की टीम ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने का दावा किया था। बरामद दस्तावेज के आधार पर रायपुर पुलिस ने IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए अपराध भी दर्ज किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : CGBSE का परिणाम घोषित : 10 वीं में दो छात्राओं ने और 12 वीं में रितेश साहू ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

देखिए वीडियो

 

Related post

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी को बड़ी राहत, इस केस की प्रोसिडिंग पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी को बड़ी राहत, इस केस…

Spread the love राजद्रोह केस में IPS अधिकारी जीपी सिंह को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।  हाईकोर्ट ने जीपी…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…