• 16/04/2023

हत्या के बाद शव को जलाया, खेत में मिली लाश, मचा हड़कंप

हत्या के बाद शव को जलाया, खेत में मिली लाश, मचा हड़कंप

Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक का जला हुआ शव मिला है। जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में तखतपुर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

मामला कैलाश नगर इलाके का है। रविवार सुबह 10 बजे बकरी चराने गए एक शख्स ने खेत में एक युवक की जली हुई लाश देखी। जिसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान तखतपुर निवासी 19 वर्षीय सूरज लोधी के रुप में हुई। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। युवक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी।  माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य ही आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की। फिलहाल मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

Also Read: DA: कर्मचारियों को मिल सकता है 46 फीसदी ​DA, जानें सरकार कब लेने वाली है फैसला