• 16/04/2023

आंख निकाली.. हाथ का पंजा काट ले गए, बीयर की बोतल ने पहुंचाया जेल.. जघन्य हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

आंख निकाली.. हाथ का पंजा काट ले गए, बीयर की बोतल ने पहुंचाया जेल.. जघन्य हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुई जघन्य हत्याकांड के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।  घटना स्थल से मिली बीयर की बोतल ने पुलिस को हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचाया। हत्या की वजह एक ही महिला से दो भाईयों का अवैध संबंध था।

मामला बीते शुक्रवार का है। होटल सेंट्रल पॉइंट के पीछे एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला था। युवक के हाथ का एक पंजा और एक आंख गायब थी। पेचकस से शव को गोदा गया था और उसके ऊपर पत्थर भी पटका गया था। मृतक युवक की पहचान सरकंडा के अटल आवास में रहने वाले दीपक यादव के रुप में हुई थी।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

बीयर की बोतल से पुलिस पहुंची कातिल तक

घटना स्थल से पुलिस को खून लगी हुई बीयर की एक बोतल मिली थी। इसी बीयर की बोतल ने ही पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया। बीयर की बोतल में छपे कोड को पुलिस ने स्कैन किया। जिससे पुलिस व्यापार विहार स्थित उस शराब दुकान तक पहुंची जहां से बीयर खरीदी गई थी।

पुलिस ने शराब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जांच में दुर्गेश नाम का एक युवक मृतक दीपक का रिश्तेदार निकला। मृतक का वह मौसी का बैटा था। पुलिस ने दुर्गेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Also Read: DA: कर्मचारियों को मिल सकता है 46 फीसदी ​DA, जानें सरकार कब लेने वाली है फैसला 

दुर्गेश ने बताया कि दीपक को मौत के घाट उतारने में दो और लोगों ने उसका साथ दिया। उसकी प्रेमिका ललिता और मनोज यादव। ललिता अपने पति को छोड़कर अकेले रहती थी। उसके और मृतक दीपक के बीच में प्रेम संबंध था। इसी बीच दुर्गेश की भी एंट्री हो गई। ललिता का उसके साथ भी अवैध संबंध बन गया।

दुर्गेश और ललिता के बीच के संबंध की जब दीपक को जानकारी लगी तो उसने उनके रिश्ते का विरोध किया और कई बार दुर्गेश को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसने दीपक की हत्या की योजना बनाई। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल से उसे हत्या का आईडिया मिला।

जिसके बाद तीन दिन पहले उसने दीपक को शराब पीने के बहाने बुलाया। नूतन चौक में दीपक ने अपनी गाड़ी छोड़ी और दुर्गेश के साथ उसकी कार में बैठ गया और वे लोग व्यापार विहार की तरफ चल दिए। वहां मनोज यादव को साथ में लिया। फिर उसी क्षेत्र से बीयर खरीदी।

बीयर पीने के बहाने उसे मौके पर ले गए। जहां पेचकस से गोदकर उसकी हत्या कर दी और उसकी एक आंख निकालने के साथ ही उसके हाथ का पंजा भी काटकर ले गए। हत्या के बाद आरोपी ने प्रेमिका ललिता को इसकी जानकारी दी। मामले में पुलिस ने दुर्गेश सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…