• 24/07/2022

साइड नहीं देने पर लड़की ने युवक का गला रेता, मूक-बधिर था मृतक

साइड नहीं देने पर लड़की ने युवक का गला रेता, मूक-बधिर था मृतक
Spread the love

रायपुर। आज दिन-दहाड़े मामूली बात से नाराज एक नाबालिग लड़की ने एक मूक-बधिर युवक की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपिया शहर छोड़कर भागने की फिराक में थी कि इसी बीच पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढे़ः कर्मचारियों-शिक्षकों के हड़ताल को लेकर माओवादियों ने जारी किया पत्र, लिखी ये बातें…

घटना रायपुर के कंकालीपारा इलाके के सारथी चौक के निकट का है। आरोपिया नाबालिग आज दोपहर अपनी मां को बिठाकर स्कूटी से लौट रही थी। सारथी चौक में एक सुदामा नामक युवक साइकिल से जा रहा था। चूंकि यह रास्ता संकरा था वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वहीं साइकिल सवार युवक गूंगा-बहरा था, इस वजह से भी वह हॉर्न नहीं सुन पाया। इसी बीच लड़की स्कूटी से संतुलन खो बैठी और अपनी मां के साथ स्कूटी से गिर पड़ी। यही गुस्से की वजह बनी और आरोपिया ने गूंगे-बहरे युवक सुदामा को रोककर उसके गले पर चाकू चला दिया। चाकू लगते ही युवक वहीं जमीन पर गिर गया और तड़फ-तड़फ कर मर गया।

घटना को आसपास के कई लोगों ने देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग को ट्रेस किया और उसे शहर छोड़ने के पहले ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की बदमाश प्रवृत्ति की है, मारपीट के कुछ मामलों में शामिल रही है।

इसे भी पढे़ः इंजीनियरिंग कालेज का डायरेक्टर बेडरूम में था दूसरी महिला के साथ, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा…

बदमाश प्रवृत्ति की लड़की अपने साथ चाकू लेकर चलती थी। उसकी स्कूटी की डिक्की में चाकू होने की बात का पता चला है, हत्या के समय आरोपिया ने अपनी डिक्की से चाकू निकाला था और निर्दोष सुदामा पर वार किया था।

इसे आसपास के कई लोगों ने देखा है। इस बार उसने गुस्से में निर्दोष की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपिया की निशानदेही पर हत्या में बरामद चाकू भी बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर अब मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

इसे भी पढे़ः कर्मचारियों-शिक्षकों के हड़ताल को लेकर माओवादियों ने जारी किया पत्र, लिखी ये बातें…

Related post

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर की नौकरी, होंगे कई अहम खुलासे

रायपुर में पकड़ाए नक्सली पति-पत्नी, अफसरों के घरों पर…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके…
कुख्यात तोमर बंधुओं पर शिकंजा, कुर्क होगी संपत्ति, कोर्ट ने दी मंजूरी, 18 अगस्त तक पेश होने अल्टीमेटम

कुख्यात तोमर बंधुओं पर शिकंजा, कुर्क होगी संपत्ति, कोर्ट…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं, वीरेंद्र और रोहित तोमर, के खिलाफ रायपुर पुलिस…
आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…