• 21/06/2022

खतरे में उद्धव ठाकरे सरकार, 25 विधायकों ने गुजरात में डाला डेरा, सीएम का भी नहीं उठा रहे फोन

खतरे में उद्धव ठाकरे सरकार, 25 विधायकों ने गुजरात में डाला डेरा, सीएम का भी नहीं उठा रहे फोन
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर खतरे के बदल मंडराने लगे हैं। राज्य के कद्दावर मंत्री एकनाथ शिंदे 25 विधायको के साथ लापता हो गए हैं। जिसमें शिवसेना के 15 और निर्दलीय सहित अन्य छोटी पार्टियों के 10 विधायक शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे विधायको सहित गुजरात में हैं। शिवसेना में हो रही उपेक्षा से शिंदे लगातार नाराज हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम उद्धव ठाकरे सहित शिवसेना के कई नेता शिंदे से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे किसी का भी फोन नहीं उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विधायकों को गुजरात ले जाने के पीछे बीजेपी के दो बड़े नेताओं का हाथ है। माना जा रहा है कि सभी विधायक आज प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

इधर मामले में राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने विधायकों को गुमराह किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक आना चाहते हैं लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है।

आपको बता दें 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत के लिए 144 सीटें चाहिए। वहीं उद्धव ठाकरे की सरकार को 153 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इन विधायकों के पाला बदलने से उद्धव ठाकरे की सरकार गिर सकती है।

Related post

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की धमकी, देखिए कॉमेडियन का वह Video जिस पर मचा बवाल

धमकी: ‘जहां मिलेगा कुणाल कामरा पीटेंगे’, शिवसेना नेताओं की…

Spread the loveमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।…
शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके, मिलिंद देवड़ा के बाद अब इस बड़े नेता ने भी दिया इस्तीफा

Big Breaking: राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस…

Spread the loveराहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस को रविवार को…