• 13/08/2022

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश भर में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। वहीं रिहाइशी इलाकों में भी बरसात का पानी घरों में घुस गया है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग और उससे लगे हुए जिलों मुंगेली, कोरबा, गरियाबंद, दुर्ग, रायपुर, धमतरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अगले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें : भारत के इस राज्य में किराए पर मिलते हैं पुलिसवाले, कॉन्सटेबल से लेकर दरोगा तक सब के रेट हैं तय

वहीं अगले 48 घंटे के लिए जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और महासमुंद जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ अति भारी बारिश हो सकती है।

भारी बरसात की वजह से इन जिलों में नदी नाले उफान पर आ सकते हैं। निचली बस्तियां जलमग्न हो सकती हैं। इसके साथ ही फसलों के डूबने और नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने कहा है।

इसे भी पढ़ें : Video : रईसजादे की सरेराह गुंडागर्दी, कार के सामने आया बाइक सवार तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इसे भी पढ़ें : CBI DSP को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, इन हाईप्रोफाइल मामलों की कर रहे हैं छानबीन

इसे भी पढ़ें : सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव, हुई आइसोलेट

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब फिर बढ़ेगी तपिश, जानिए आपके शहर में कितना है तापमान?

गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, बारिश के बाद अब…

Spread the loveहल्की बारिश से छत्तीसगढ़ में गर्मी थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब एक फिर लोगों को तपिश झेलनी पड़ेगी।…