• 26/11/2023

Weather: दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा

Weather: दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 नवंबर तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल औऱ अंडमान निकाबार में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद राज्यों में ठंड का इजाफा होगा।

IMD ने गुजरात में 26 नवंबर और मराठवाड़ा में 26 से 28 नवंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के अंदर उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट भी जारी किया है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 नवंबर को बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद से पारा गिरेगा और राज्य के बाकी हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र भी बन सकता है। मुंबई और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के अंदर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिणी गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…