• 04/07/2022

महिला से दुष्कर्म, गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, गले और छाती की हड्डियां तोड़ी, फेफड़ा फटने से हुई मौत

महिला से दुष्कर्म, गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, गले और छाती की हड्डियां तोड़ी, फेफड़ा फटने से हुई मौत
Spread the love

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में एक महिला के साथ हुई निर्भया जैसे दरिंदगी के एक मामले को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक निगरानी शुदा बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 55 वर्षीय वृद्धा के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। यही नहीं आरोपी ने उसके बाद महिला की बेहद निर्दयता के साथ हत्या कर दी। आरोपी की दरिंदगी की वजह से महिला के हड्डियां टूट गई और उसके फेफड़े फट गए।

बताया जा रहा है कि मृतिका के पति की मौत हो गई थी। परिवार में किसी के नहीं होने की वजह से वह अकेले ही घर पर रहती थी। जीवन यापन के लिए वह दूसरों के घर पर काम करती थी।

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। यहां रविवार को अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला था। सुबह जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए अंदर गए। कमरे के अंदर महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म और मौत की वजह निकलकर सामने आई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि निगरानी शुदा बदमाश सूरज भोई घटना वाले दिन उस क्षेत्र में देखा गया था। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटो में पुलिस ने उसे एक ढाबे से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार आरोपी 2 जुलाई की रात उस इलाके में घूम रहा था। उसी दौरान उसे एक मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। घर के अंदर दाखिल होने पर उसने वृद्धा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी जब दुबारा दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला उसके चंगुल से आजाद होकर बाहर पहुंच गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।

पीड़िता को शोर मचाते देख आरोपी उसे जबरदस्ती अंदर खींच कर ले गया और जमीन पर पटकने के बाद तवे से उसके ऊपर कई वार किया। उसके बाद आरोपी उसकी छाती पर चढ़ कर उसके गले को दबा दिया। महिला आरोपी के चंगुल से छूटने का प्रयास करते रही। जिस पर आरोपी ने महिला के गले पर पैर रखकर दबा दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने महिला के हाथ में पहनी चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला।

इसे भी पढ़ें : होटल रेस्तरां नहीं ले सकेंगे सर्विस चार्ज, मनमानी की तो यहां करें शिकायत

Related post

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना खान की सेना विरोधी टिप्पणी, बजरंग दल का फूटा गुस्सा, बवाल के बाद मांगी माफी

आस्तीन की सांप: ऑपरेशन सिंदूर पर रायपुर की लूजिना…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मुस्लिम युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर…
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला दूध… छत्तीसगढ़ में मिलावट के खेल का हुआ खुलासा!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यह जहरीला…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अवैध कारोबार काफी फल फूल रहा है। अवैध कारोबारियों में…
ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ की थी बड़ी प्लानिंग, ED के हत्थे चढ़े करीबी ने उगले सौरभ चंद्राकर के कई राज

ED: महादेव ऐप के काले धंधे को लेकर सौरभ…

Spread the loveऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश दीवान को गिरफ्तार…